Pratahkal-Adipurush-Manoj Muntashir got protection from Mumbai Police

मुंबई । आदिपुरुष (Adipurush) शुरू से ही स्टार्स के लुक्स और VFX को लेकर विवादों में घिरी हुई है। कृति सेनन, सैफ अली खान के साथ-साथ निर्देशक ओम राउत और ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) भी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। रिलीज के बाद अब फिल्म (Film) पर और भी ज्यादा विवाद बढ़ गया है। अयोध्या के संतो ने जहां आदिपुरुष के बैन की मांग की, तो चल रही फिल्म की स्क्रीनिंग को ही रोक दिया गया। अब आदिपुरुष के बढ़ते हुए विवाद को मद्दे नजर रखते हुए मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया करवाई है।
  • मनोज ने मुंबई पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने खुद की जान पर खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। जिस पर मुंबई पुलिस ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद अब लिरिसिस्ट को सुरक्षा दे दी है। समाचार एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है, इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने ये भी बताया कि वह इस मामले की छानबीन कर रही है’।
  • इन डायलॉग्स पर मचा बवाल
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में जब हनुमान जी सीता मां से मिलने लंका जाते हैं तो एक राक्षस उन्हें देख बोलता है कि, ‘’ये तेरी बुआ का बगीचा है, जो हवा खाने चला आया।’’ फैंस इस डायलॉग को सुनने के बाद बोल रहे हैं कि क्या रामायण जैसे फिल्म में इस तरह के डायलॉग बोलना चाहिए।
हनुमान जी लंका में आते हैं तो मेघनाथ उनकी पूंछ में आग लगा देता है और उनसे बोलता है कि जली ना। जिसका जवाब में हनुमान कहते हैं, ‘’तेल तेरे बाप का..कपड़ा तेरे बाप का..और जलेगी भी तेरे बाप की।” हनुमान जी जब लंका से आते हैं तो राम जी उनसे वहां का हाल पूछते हैं, जिसके जवाब में हनुमान जी कहते हैं कि ‘’उन्हें बोल दिया है कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे’’।
Editorial

Editorial

Next Story