Pratahkal-MumbaiMeRajasthan-Virar became Anand Vihar
मुंबई । साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ योगक्षेमप्रभा आदि विहार कर तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) विरार पहुंचे। सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़ ने स्वागत किया। साध्वी निर्वाणश्री ने कहा कि विरार अब आनंद विहार (Anand Vihar) बनने जा रहा है। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) जन-जन को आनंद बांटते हुए 8 जून को विरार आ रहे हैं। पूरी निष्ठा व जागरूकता से गुरु सेवा में लग जाएं। साध्वी डॉ योगक्षेमप्रभा ने विचार रखे। साध्वी लावण्याप्रभा, साध्वी मुदित प्रभा, साध्वी मधुरप्रभा आदि ने गीत का संगान किया। युवक परिषद्, महिला मंडल, ज्ञानशाला, कन्या मंडल, किशोर मंडल आदि तैयारियों में लगे हैं।
साध्वीवृन्द 7 जून को महावीर धाम में गुरुदेव के दर्शन करेंगे और सभी धवल रश्मियों से उनका आध्यात्मिक मिलन होगा। तेरापंथ भवन विरार में सुबह शाम प्रवचन का क्रम चल रहा है। 2 जून को तेरापंथ भवन में साध्वी निर्वाणश्री आदि ठाणा 6 एवं मुनि अजीतकुमार आदि ठाणा 5 का आध्यात्मिक मिलन होगा।
आचार्य महाश्रमण के आगमन की तैयारी को लेकर रमेश हिंगड़, अजयराज फुलफगर, विनोद कोठारी, विनोद बाफना, भगवतीलाल सिंघवी, तेजराज हिरण, जीवराज सांखला, कन्हैयालाल हिंगड़, राकेश परमार, हेमंत धाकड़,राजेश सोलंकी, विजय धाकड़, विनोद हिंगड़, प्रदीप बड़ाला, संतोष हिरण, सुखलाल चौहान, लक्ष्मीलाल डांगी, मनोज हिंगड़, हेमा सिंघवी, मयूरी सोलंकी, निकिता चौहान, प्रीति फुलफगर, सुमन हिंगड़, लीना सोलंकी, दर्शन सोलंकी, विशाल बैंगानी, नरेश बोहरा, रमेश झोठा, विवेक सांखला, विकास हिरण एवं सभी कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

Next Story