Pratahkal-natural pain killers will give instant relief from Body Pain

Body Pain : कई लोग शरीर में छोटी-मोटी चोट लगने या दर्द Pain) की शिकायत होने पर दवाओं का सहारा लेते हैं। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन छोटी- छोटी समस्याओं से बचने के लिए आप अपने किचन में मौजूद चीजों के सेवन कर सकती है। जी हां, लहसुन, हल्दी, लौंग, पुदीना आदि चीजों में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) अनुसार, ये सब चीजें नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती है। चलिए जानते हैं इन आयुर्वेदिक चीजों के बारे में...
  • लौंग

Pratahkal-Clove-natural pain killers will give instant relief from Body Pain
दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग (Clove) नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, औषधीय आदि गुण दांत व मसूड़ों में सूजन और इससे जुड़ी अनय समस्याओं से आराम दिलाते हैं। लौंग के तेल को कॉटन में डुबोकर होने वाले दांत दर्द पर दबाकर कुछ देर रखने से राहत मिलती है। इसके अलावा लॉंग की 2 कलियां चबाने से भी आराम मिलता है।
  • लहसुन

Pratahkal-Garlic-natural pain killers will give instant relief from Body Pain
लहसुन (Garlic) में मौजूद पोषक तत्व, एंटी- ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुण सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से संक्रमण से बचाव रहता है। वहीं मानसून में कई लोगों को कान दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में लहसुन की कुछ कलियों को सरसों तेल में गर्म करें। फिर तेल को हल्का ठंडा करके छान लें। अब इसकी 2-3 बूंदें कान में डालें। दिन में 2-3 बार इस उपाय को करें। इससे कुछ ही दिनों में कान दर्द दूर हो जाएगा।
लहसुन, Garlic
  • धनिया

Pratahkal-Coriander-natural pain killers will give instant relief from Body Pain
एसिडिटी, अपच, पेट में दर्द, जलन आदि की समस्या होने पर धनिया का सेवन करना कारगर माना जाता है। 1 गिलास छाछ में चुटकीभर भुना हुआ सूखा धनिया (Coriander)
मिलाकर पीने से गैस व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलता है। इसके अलावा इसकी चटनी बनाकर खाना भी फायदेमंद होता है।
  • हल्दी

Pratahkal-Turmeric-natural pain killers will give instant relief from Body Pain
हल्दी (Turmeric) पोषक तत्व, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके इस्तेमाल गंभीर चोट, पुराने दर्द, सूजन व अंदरुनी घाव से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर का बीमारियों से बचाव रहता है।

Editorial

Editorial

Next Story