✕
नेपाल- भारत के बीच तेजी से बनेगा रामायण सर्किट
By EditorialPublished on
भारत (India) और नेपाल (Nepal) के बीच प्रस्तावित रामायण सर्किट (Ramayana Circuit) के काम में तेजी लाई जाएगी। भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (PM Pushpa Kamal Dahal) प्रचंड और प्र.म. मोदी से मुलाकात में यह फैसला हुआ। बातचीत के बाद प्र.म. मोदी ने कहा- दोनों देशों के बीच रामायण सर्किट का काम तेजी से पूरी किया जाएगा। प्रधानमंत्री बोले- मैंने और प्र. म. प्रचंड ने नेपाल - भारत की पार्टनरशिप (Partnership) को हिट से सुपरहिट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत-नेप

x

नई दिल्ली : भारत (India) और नेपाल (Nepal) के बीच प्रस्तावित रामायण सर्किट (Ramayana Circuit) के काम में तेजी लाई जाएगी। भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (PM Pushpa Kamal Dahal) प्रचंड और प्र.म. मोदी से मुलाकात में यह फैसला हुआ। बातचीत के बाद प्र.म. मोदी ने कहा- दोनों देशों के बीच रामायण सर्किट का काम तेजी से पूरी किया जाएगा। प्रधानमंत्री बोले- मैंने और प्र. म. प्रचंड ने नेपाल - भारत की पार्टनरशिप (Partnership) को हिट से सुपरहिट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के बीच नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी पर भी चर्चा की। इस दौरान हाइड्रो पावर डेवलेपमेंट, एग्रीकल्चर और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर बात हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेपाल के प्र.म. प्रचंड ने कहा- मेरी मोदी जी से सीमा विवाद को लेकर भी चर्चा हुई। मैं उनसे अपील करता हूं कि इस मामले को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए सुलझाया जाए। वहीं प्र.म. प्रचंड ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया। दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक (Meeting at Hyderabad House) हुई थी।
मोदी ने कहा- रिश्ते हिट से सुपरहिट बनाएंगे
नेपाल के लोगों के लिए नए रेल रूट्स शुरू होंगे
प्र.म. मोदी ने कहा, मैंने 2014 में नेपाल की पहली यात्रा की थी। तब मैंने एक एचआईटी यानी हिट फॉर्मूला दिया था। इसमें हाई-वे, आई-वे और ट्रान्स - वे शामिल थे। मैंने कहा था कि हमारे बॉर्डर दोनों देशों के रिश्तों में बैरियर नहीं बनने चाहिए। आज मैं कह सकता हूं कि हमारे संबंध हिट हैं। नेपाल के लोगों के लिए नए रेल रूट्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा वहां के रेलकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
नेपाल के प्र.म. प्रचंड ने कहा- मैं चौथी बार भारत दौरे पर आया हूं। मैं प्र.म. मोदी को भारत की सत्ता में 9 साल पूरे करने की बधाई देता हूं। उनकी लीडरशिप में भारत में इकोनॉमी सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। आज भारत और नेपाल के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
