Pratahkal - Top Story News Update - Chhattisgarh election
रायपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कांग्रेस (Congress) के नेता इन दिनों पढ़ाई करते हुए और चुनावी गुर सीखते हुए नजर आएंगे। हर रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न केवल प्रदेश की सरकारी योजनाओं (Government schemes) की जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें प्रचार प्रसार कैसे करना यह भी सिखाया जाएगा। इसके लिए उन्हें बकायदा व्हाट्सएप पर शॉर्ट वीडियो शेयर किए जाएंगे। इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे तथ्यात्मक जानकारियों को जनता के बीच शेयर करना है। इन वीडियो को अपने मोबाइल पर लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैसेज कर 'जय कांग्रेस' लिखना होगा। इसके बाद उन रोज सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का ब्यौरा पहुंचने लग जाएगा।
विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई पहल की जा रही है । हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सरकारी की योजनाओं का सही व्यौरा पहुंचाया जाएगी। इनका इस्तेमाल वे चुनाव के दौरान बहस के अलावा प्रचार प्रसार के लिए कर सकेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी के अलावा कांग्रेस के भावी प्लान भी होंगे। इसमें इंफोग्राफिक्स (Infographics) के अलावा शार्ट वीडियो और नेताओं के संदेश भी भेजे जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े एक कांग्रेस नेता ने कहा, इस चुनावी नवाचार के लिए कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि कार्यकर्ताओं को सही समय पर सटीक जानकारी मिलती रहे। इसी उद्देश्य के साथ एक स्पेशल व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं के पास सही जानकारी और तथ्यात्मक वीडियो होंगे, तो वे भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब दे सकेंगे। कई बार अंतिम समय पर हमें कार्यकर्ताओं को जानकारी भेजनी होती है, ऐसे इस नंबर का उपयोग कर हम जानकारी पहुंचा सकेंगे।
कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विंग (Social media wing) के नेशनल कोऑर्डिनेटर (National Coordinator) दीपक खत्री (Deepak Khatri) कहते हैं कि हम लगातार कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए जोड़ रहे हैं। पार्टी द्वारा तैयार मैसेज हम पूरे प्रदेश के 23 हजार बूथों पर भेजेंगे। वहां से यह मैसेज आम वोटर्स तक पहुंचेगा। अभी 60 लाख लोगों तक हमारी सरकार उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है, जो आने वाले कुछ दिनों में एक करोड़ लोगों तक यह पहुंचेंगी।
Editorial

Editorial

Next Story