Pratahkal - Jodhpur Crime News Update - 21 lakh ransom was demanded by taking hostage
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण ओसियां थाना पुलिस (Police) ने किडनैप और फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों (Accused) का आज बीच बाजार 3 बदमाशों का जुलूस निकाला। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया था। इसके बाद ओसियां थाना अधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में बाजार से जुलूस निकालकर इन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
इस दौरान पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। ओसियां थाना अधिकारी सुरेश चौधरी (Suresh chaudhary) ने बताया कि प्रार्थी दिनेश पुत्र हनुमान राम बेनीवाल निवासी जाटीपुरा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 24 मई को शाम 4.00 बजे के करीब वह एग्रो स्टार कंपनी की कलेक्शन की राशि लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। आरोपियों को पुलिस ने बाजार से इस तरह निकाला । इन पर किडनैप, मारपीट और फिरौती मांगने का आरोप है ।
रास्ते में बिना नंबरी बोलेरो कैंपर कार आई । उसमें 3 व्यक्ति सवार थे । तीनों ने दिनेश का अपहरण कर कार में डाला और फरार हो गए। दिनेश का मुंह बांध दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने मेरे मोबाइल से परिजनों को फोन कर 21 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई तो डर के मारे बदमाशों ने पीड़ित को छोड़ दिया। बाद में पुलिस ने तकनीकी जानकारी और अन्य संसाधनों के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था । मुलजिम कैलाश (22) पुत्र धनाराम जाट कड़वासरा निवासी हरलाया, गिरधारी राम ( 18 ) पुत्र अनाराम कुकणा निवासी नौसर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इनसे वारदात में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की गई।
Next Story