✕
कारोबारी के बैंक खाते से लाखों की ठगी
By EditorialPublished on
भिवंडी में मोबाइल क्लोनिंग कर एक कारोबारी के बैंक खाते से पूरे साढ़े दस लाख रुपये पार लगाने का मामला उजागर हुआ है। कारोबारी ने शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

x

मुंबई । भिवंडी में मोबाइल क्लोनिंग कर एक कारोबारी के बैंक खाते से पूरे साढ़े दस लाख रुपये पार लगाने का मामला उजागर हुआ है। कारोबारी ने शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में अशोकनगर इलाके में रहनेवाले कारोबारी विनेश कुमार छाजेड (46) के मोबाइल पर फोन क्लोन एप डाउनलोड करवाकर छाजेड के एचडीएफसी बैंक खाते में से केवल तीन मिनटों में पहले साढे आठ लाख और फिर दो लाख इस प्रकार कुल साढ़े दस लाख रुपये चुरा लिये। छाजेड ने शहर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Next Story
Related News
X

