✕
धानीन मित्र परिषद का स्नेह सम्मेलन संपन्न
By EditorialPublished on
धानीन मित्र परिषद का तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन राजसमंद जिले के धानीन गांव में आयोजित हुआ। प्रथम दिन नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। रैली के बाद समारोह का आयोजन किया गया। शंकरलाल गुंदेचा ने अणुव्रत गीत का संगान किया। मुनि धर्मेश कुमार ने नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी। संचालन नरेंद्र कुमार तातेड ने किया। दोपहर में एंकर लक्ष्य ने गेम्स खिलाए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश रांका मुकेश बडाला मंत्री नरेश बोहरा अशोक चोरड़िया का सहयोग रहा।

x

मुंबई । धानीन मित्र परिषद का तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन राजसमंद जिले के धानीन गांव में आयोजित हुआ। प्रथम दिन नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। रैली के बाद समारोह का आयोजन किया गया। शंकरलाल गुंदेचा ने अणुव्रत गीत का संगान किया। मुनि धर्मेश कुमार ने नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी। संचालन नरेंद्र कुमार तातेड ने किया। दोपहर में एंकर लक्ष्य ने गेम्स खिलाए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश रांका मुकेश बडाला मंत्री नरेश बोहरा अशोक चोरड़िया का सहयोग रहा।
रात्रि में आकांक्षा एवं चुनौती नाहर ने भक्ति की स्वर लहरियों से भावविभोर कर दिया। दूसरे दिन प्रथम चरण में बालक बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। दुसरे चरण में महिला संगीत का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत, प्रभुभक्ति की प्रस्तुति दी। कांता तातेड को महिला मंडल अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई। करुणा चोरडिया को मंत्री व अनिता बोहरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि सुनील व्यास के मार्गदर्शन में सिद्धार्थ देवल, मनोज गुर्जर, कालू पंडित, मोनिका हठीला, सतीश ने काव्य पाठ किया। बद्री बसंत ने संचालन किया। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड महिला मंडल की राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड, नवनीत जैन एवं प्रिंसिपल विक्रम गवाडिया उपस्थित रहे। विद्यालय में बच्चों के लिए नशा मुक्ति पर ड्राइंग कंपटीशन रखा गया। जिसमें सपना मेघवाल, शंभूसिंह दसाणा, सुनीता कंवर विजेता रहे।
तृतीय दिवस के अंतिम चरण में धानीन मित्र परिषद की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। स्वागत अध्यक्ष प्रकाश रांका ने किया। संचालन मंत्री नरेश बोहरा ने किया। मेधावी विद्यार्थियों एवं तपस्वियों का अभिनंदन किया गया। महेन्द्र बोहरा ने आय-व्यय का हिसाब पेश किया। आगामी कार्यकाल के लिए महेंद्र बोहरा को मंडल अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। लक्ष्मीलाल सिंघवी को मंत्री नियुक्त किया। ख्यालीलाल तातेड, महेंद्र तातेड का योगदान रहा।
सम्मेलन में भंवरलाल तातेड हस्तीमल बोहरा हस्तीमल तातेड मांगीलाल चोरडिया उदयलाल वडाला सोहनलाल चोरडिया घीसूलाल सिंघवी मांगीलाल बोहरा बाबूलाल रांका कुंदन चोरड़िया गणपतलाल रांका अशोक बोहरा भेरूलाल रांका जितेंद्र बोहरा राकेश सिंघवी प्रशांत तातेड महेंद्र रांका सुरेश तातेड कमलेश तातेड राकेश रांका सुरेश सिंघवी निशांत तातेड हेमंत रांका चेतन तातेड विनोद सिंघवी धर्मेश तातेड सनी रांका प्रवीण तातेड चेतन सिंघवी की उपस्थिति रही।
सम्मेलन सफल बनाने किशनलाल तातेड नरेन्द्र तातेड देवीलाल चोरड़िया प्रकाश रांका नरेश बोहरा मुकेश बडाला महेंद्र बोहरा लक्ष्मीलाल सिंघवी रमेश चोरड़िया का सहयोग रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
