Pratahkal-Round of showers till night, weather will change from tomorrow


उदयपुर. नगर संवाददाता | झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में तीसरे दिन पूरा जनजीवन बिपरजॉय तूफान की गिरफ्त में रहा। बारिश का दौर शनिवार रात से ही नहीं थमा और दिन भर व देर रात तक बौछारों व तेज बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया, सिवरेज के ढक्कनों से पहले से उबड़- खाबड़ हो रही सड़कों की जमकर खबर ली । लगातार रिमझिम बारिश ने घरों में सीलन बढ़ा दी जिससे परेशानी बढ़ गई । छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पर्यटन स्थलों पर पहुंचे व भीगने का आनंद लिया। हालांकि कई लोगों ने जलाशयों के पास रिस्क लेकर फोटो खिंचवाए जो कभी भी जानलेवा भी बन सकते हैं।
इधर, बारिश के बीच बिजली गुल होने के भी दौर लगातार चले जिससे परेशानी हुई। मौसम विभाग जयपुर के देर रात को जारी बुलेटिन के अनुसार अब तूफान अजमेर, टोंक की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इन जिलों को रेड अलर्ट में रखा गया है। झीलों की नगरी उदयपुर सहित पूरा मेवाड़ व वागड़ संभाग अब भी सबसे कम प्रभाव वाले यलो अलर्ट जोन में है। बारिश से झीलों में भी पानी की आवक हुई है।
  • कई बच्चे नहीं दे पाए परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के उदयपुर सेंटर पर रविवार को श्रेष्ठ- नेट्स एंट्रेस टेस्ट एग्जाम था मगर रास्ते में तूफान के असर से कई विद्यार्थी उदयपुर नहीं पहुंच सके। छात्रों व अभिभावकों ने परीक्षा को नए सिरे से करवाने या उन्हें अवसर देने की मांग की है। देसूरी नाल पर रास्ता अवरूद्ध होने से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। ऐसे में पाली सहित आसपास जिलों के बच्चे उदयपुर नहीं आ पाए, रास्ते में ही वाहनों को रोक लिया गया व बाद में वापस भी भेज दिया गया। इधर, लसाड़िया स्थित धोलिया ग्राम पंचायत के गड़ फला में किसान का कच्चा मकान ढह गया।
  • गोगंदा में सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में गोगुंदा में 8 इंच बारिश हुई। यहां पर वाकल नदी उफान पर चल रही है। कोटड़ा में भी चार इंच, बावलवाड़ा में दो इंच बारिश हुई। रविवार को दिन भर रिमझिम का दौर चला। शाम 5 बजे तक के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्याद बारिश गोगुंदा में ढाई इंच दर्ज की गई। ओगणा में डेढ़ इंच बारिश हुई जबकि खेरवाड़ा, केजड़, बावलवाड़ा, सेमारी, सोम पिकअप, जयसमंद, रिषभदेव में बारिश नहीं हुई।
Editorial

Editorial

Next Story