Pratahkal-Option to choose Old Pension Scheme camp today
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सपठित एवीवीनिलि रूल्स 1045 द्वारा अंगीकार करते हुए सभी सीपीएफ ईपीएफ योजना के सेवारत, सेवानिवृत कर्मचारियों एवं मृत कार्मिक के पात्र आश्रितों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने का अवसर दिया है। अधीक्षण अभियंता आर. आर. खटीक ने बताया कि सभी सीपीएफ, ईपीएफ, योजना सेवारत, सेवानिवृत कर्मचारियों एवं मृतक कार्मिक के पात्र आश्रितों को सूचित किया जाता है कि यदि वें इच्छुक हो तो निगम के आदेश में दी गई पात्रता एवं प्रक्रिया के अनुसार पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने के लिए अपने विकल्प पत्र संबंधित कार्यालय में निर्धारित अवधि तक प्रस्तुत कर दे । निगम कार्मिकों के लिए 19 जून को नियंत्रक अधिकारी कार्यालय स्तर पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त कर्मचारियों को उक्त आदेश के तहत देय पुरानी पेंशन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
Next Story