✕
जुलाई में मुंबईकरों को पानी की किल्लत का करना पड़ सकता सामना
By EditorialPublished on
जून का महीना शुरू हो गया फिर भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई जगहों पर अब भी बारिश नहीं हुई है। हल्की बारिश होने के कारण किसान (Farmer) सहित राज्य के बाकी लोग बारिश को लेकर चिंतित हैं। जी हां दरअसल इसमें चिंता की बात यह है कि मुंबई (Mumbai) ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में पानी की किल्लत का संकट है

x

मुंबई । जून का महीना शुरू हो गया फिर भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई जगहों पर अब भी बारिश नहीं हुई है। हल्की बारिश होने के कारण किसान (Farmer) सहित राज्य के बाकी लोग बारिश को लेकर चिंतित हैं। जी हां दरअसल इसमें चिंता की बात यह है कि मुंबई (Mumbai) ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में पानी की किल्लत का संकट है, पीछले कई दिनों से यहां पानी की कमी का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में अब मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सभी सात बांधों के भंडार में 48 दिनों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। हालांकि जून का महीना आधा बीत जाने के बावजूद अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। इसलिए मुंबई नगर निगम प्रशासन 15 दिनों के और इंतजार के बाद जून के अंत तक पानी की कमी पर फैसला लेने की सोच रहा है। इसलिए अगर 15 दिन में बारिश नहीं हुई तो जुलाई के महीने में मुंबईकरों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में अब ये मुंबईकरों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
- हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती
अतिरिक्त आयुक्त वेलरासु ने दी जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि भले ही अगले पंद्रह दिनों में बारिश शुरू हो जाए, लेकिन बांधों में पानी का स्तर वास्तव में बढ़ने में कुछ दिन लग सकते हैं। इसलिए जून के अंत तक सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद पानी कटौती पर फैसला लिया जाएगा। वहीं ठाणे में आज पानी की कटौती की गई है। इतना ही नहीं बल्कि ऐरोली की घनी आबादी वाले इलाकों में पानी की किल्लत चल रही है। इसका खामियाजा वहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा नवी मुंबई के हर शहर में हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती हो रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
