✕
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 24 को
By EditorialPublished on
मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर (Iskcon Mandir) द्वारा 24 जून सांय 4 बजे से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) निकाली जायेगी। भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर भक्तगण रस्सी से रथ खींचते हुए हरिनाम संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण कर शहर का भ्रमण कराएंगे। यह रथ यात्रा मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर

x

चितौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता) । मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर (Iskcon Mandir) द्वारा 24 जून सांय 4 बजे से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) निकाली जायेगी। भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर भक्तगण रस्सी से रथ खींचते हुए हरिनाम संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण कर शहर का भ्रमण कराएंगे। यह रथ यात्रा मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट सर्किल, नगर परिषद, चामटी खेड़ा चौराहा, मोक्ष धाम, अप्सरा टाकीज, गोल प्याऊ होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त होगी । इस्कॉन मंदिर प्रभारी मधुर मुरली प्रभु ने कहा कि शास्त्रों में बताया कि रथ पर विराजमान जगन्नाथ के दर्शन कोई करता हैं तो वह अतुलनीय पुण्य का भागी हो जाता हैं तथा वह वैकुंठ के पार्षदों के समान सौभाग्यशाली हो जाता हैं। मधुर मुरली प्रभु, घनश्याम देव प्रभु, बालकृष्ण शर्मा, भरत माहेश्वरी, चंद्रप्रकाश खटोड़, सुनीता नामधार ने बताया कि रथ यात्रा में सर्वप्रथम ठाकुर जी को 56 भोग लगाए जायेंगे, उन्हें विशेष श्रृंगार करके भक्त उठाकर रथ तक लेकर आएंगे इसे पहाड़ी विजय उत्सव कहते हैं रथ पर आरती कर ठाकुर जी के समक्ष शास्त्री नृत्य प्रस्तुति एवं जगन्नाथ अष्टकम एवं स्वस्ति वाचन होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
