Pratahkal-Rajasthan-Kejriwal's election campaign in Rajasthan, announcement of all promises including free electricity up to 300 units

श्रीगंगानगर । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजस्थान
विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार अभियान का शंखनाद किया।
केजरीवाल ने कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों पर निशाना साधा और सूबे के लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, मुहल्ला क्लिनिक, नौकरी, स्कूल और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य का वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि देश के सामने जो स्थिति (पिछड़ापन, अशिक्षा आदि) है, वह कांग्रेस और भाजपा सरकारों के खराब शासन की देन है।
राजस्थान के गंगानगर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- हम (केजरीवाल और भागवत मान) राजनीति और भ्रष्टाचार
(Corruption)
नहीं जानते हैं। हम केवल काम करना जानते हैं। चाहे वह दिल्ली (Delhi) हो या पंजाब (Panjab) हमारा काम बोलता है। मैं यहां नया राजस्थान (Rajasthan) बनाने का सपना लेकर आया हूं। राजस्थान में कांग्रेस ने 50 साल और भाजपा ने 18 साल राज किया लेकिन दोनों ने केवल भ्रष्टाचार किया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर निशाना साधते हुए आप संयोजक ने कहा कि जब गहलोत और कांग्रेस विपक्ष में थे तब उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को घेरा था लेकिन सत्ता में आने के बाद कोई ऐक्शन नहीं लिया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) इस मुद्दे को उठाते उठाते थक गए।
वह लगातार कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन गहलोत ने कुछ नहीं किया। यदि आप दोस्ती की राजनीति चाहते हैं तो कांग्रेस-भाजपा को वोट दें लेकिन यदि देशभक्ति की राजनीति चाहते हैं तो आप को वोट दें।
Editorial

Editorial

Next Story