Pratahkal-In Jodhpur, many streets were submerged in water and people came out of their houses

जोधपुर (सं) । 24 घंटे से लगातार बारिश । कभी धीमी तो कभी मूसलाधार बारिश का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और बढ़ रही है कई बस्तियों की परेशानी भी। जोधपुर (Jodhpur) शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल (Drainage System Failed) होने का खामियाजा सैकड़ों परिवार उठा रहे हैं। कई जगह हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन पहुंचा पंप लगाए लेकिन वह भी अस्थाई व्यवस्था ही लग रही है। इस रिपोर्ट में पढ़िए किस प्रकार निचली बस्तियों में लोगों का जीवन दूभर हो गया है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूरसागर गेंवा में 3 फीट पानी
सूरसागर क्षेत्र के गेवा में कनावतो की बस्ती की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यह 3 फीट तक पानी भरा हुआ है और पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां रहने वाले धनराज गहलोत ने बताया कि 500 लोगों की बस्ती है।
हर गली में पानी भरा रहता । मानसून सीजन में परेशानी होती है लेकिन इस बार तो तूफान होने के कारण अभी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में रहने वाले कपिल सोलंकी बताते हैं कि क्षेत्र की राहत के लिए जो नाला बना था उसे नगर निगम ने कहीं और शिफ्ट कर दिया है।
कबीर नगर में घरों में घुसा पानी
कायलाना के पास ही कबीर नगर सूर्या कॉलोनी क्षेत्र में कई गलियों में पानी भराव हो चुका है। लोगों के घरों में पानी जा चुका है और निकासी के सारे रास्ते बंद हो गए। सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलाकर दीवार को तोड़ने का काम शुरू किया। कई फीट तक घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के साथ बढ़ गया डर्बी का खौफ
डर्बी कॉलोनी का खौफ जैसे-जैसे बारिश बड़ी वह भी बढ़ता गया जोधपुर शहर में शनिवार पूरी रात बारिश हुई तो प्रशासन ने सबसे पहले राहत के लिए टीम में डर भी कॉलोनी में ही भेजी। 1000 हॉर्स पावर के पंप लगाए गए जिससे पानी जल्दी खाली कराया जा सके। लोग भी सुबह से ही घरों के बाहर आ गए।
नट बस्ती में पानी खाली कराने लिए कलेक्टर पहुंचे
रात भर हुई बारिश के बाद बीजेएस के समीप नट बस्ती में पानी भराव हो गया। इस बस्ती में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर निगम को सूचना दी गई और मौके पर पंप लगाए गए। सूचना पर जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।
रेलवे क्वार्टर में भरा पानी
रेलवे स्टेशन कैंट के रेलवे क्वार्टर जो कि सारण नगर ओवरब्रिज के समीप बने हुए हैं वहां भी भारी बारिश के कारण पानी भराव हो गया। रेलवे कर्मचारियों के घरों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो गया। इससे उनके घर का सामान भी खराब हुआ इनकी मदद के लिए प्रशासन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। बाद में जब स्थिति बिगड़ने लगी तो जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे।
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
गनीमत रही कि बिपरजॉय तूफान की पूरी तीव्रता जोधपुर शहर में देखने को नहीं मिली वरना बड़ी आफत आ सकती थी । जोधपुर की 10 से ज्यादा कॉलोनी आए ऐसी है जहां का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल है। इन कॉलोनियों में ना तो सीवरेज लाइनें डाली हुई है और ना ही बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए कोई सिस्टम बना हुआ है।
Editorial

Editorial

Next Story