✕
आभा आईडी बनाने में प्रदेश में अव्वल रहा चित्तौड़गढ़
By EditorialPublished on
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत असंक्रामक बीमारीयो की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत एनपी एनसीडी कार्यक्रम की 100 दिवसीय फिट हेल्थ कैम्पेन के तहत आभा आईडी बनाने में प्रदेश मे चित्तौड़गढ़ जिला प्रथम स्थान पर रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय कार्य योजना बनाकर प्रत्येक व्यक्ति की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउन्ट बनाई जा रही है।

x

चितौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता) । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत असंक्रामक बीमारीयो की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत एनपी एनसीडी कार्यक्रम की 100 दिवसीय फिट हेल्थ कैम्पेन के तहत आभा आईडी बनाने में प्रदेश मे चित्तौड़गढ़ जिला प्रथम स्थान पर रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय कार्य योजना बनाकर प्रत्येक व्यक्ति की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउन्ट बनाई जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में प्रतिदिन हाईपरटेंशन, मधुमेह, ऑरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग व घर-घर जाकर चिकित्सकीय टीम सीएचओ, एएनएम द्वारा आभा आईडी बनाये जाने के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है जिसकी प्रदेश स्तर से दैनिक रैंकिंग की जा रही है। जिले में प्रदेश में सर्वाधिक लगभग एक लाख से अधिक आभा आईडी जिले मे बनाई जा चुकी है, जिसमे जिले मैं ब्लॉक स्तर से निम्बाहेडा ब्लॉक ने अभी तक अभियान में सबसे अधिक 15948 आभा आईडी बनाई है व द्वितीय स्थान पर चित्तौड़गढ़ ब्लॉक 14382 एवं तृतीय स्तर पर डूंगला ब्लॉक 11914 आभा आईडी बनाई है। ग्रामीण व शहरी दोनो क्षेत्रो मे सम्पादित किया जा रहा हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
