✕
कैंसर पीड़ित ने खत लिख बुलाया अस्पताल में मिलने पहुंच गए सीएम गहलोत
By EditorialPublished on
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) रविवार को जयपुर (Jaipur) में जेके लोन अस्पताल पहुंचे। यहां व इस अस्पताल में भर्ती पांच वर्षीय कैंसर पीड़ित (Cancer Patient) बालक दिव्यांशु से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान सीएम ने उसका कुशलक्षेम पूछा। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीकर प्रवास के दौरान दिव्यांशु ने पत्र लिखकर अपने जन्मदिन (18 जून) पर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) रविवार को जयपुर (Jaipur) में जेके लोन अस्पताल पहुंचे। यहां व इस अस्पताल में भर्ती पांच वर्षीय कैंसर पीड़ित (Cancer Patient) बालक दिव्यांशु से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान सीएम ने उसका कुशलक्षेम पूछा। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीकर प्रवास के दौरान दिव्यांशु ने पत्र लिखकर अपने जन्मदिन (18 जून) पर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने दिव्यांशु की इच्छा पूरी की और उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां आने के बाद सीएम ने लड़के के परिजनों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने चिकत्सिकों को दिव्यांशु की उचित देखभाल करने के दिशा-निर्देश दिए और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया और थेलेसीमिया पीड़ित बच्चों से मिले। सीएम अशोक गहलोत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जेके लोन अस्पताल में राज्य के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद अन्य मरीज भी चौक गए। कई मरीजों के परिजनों ने सीएम गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ बच्चों ने फादर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुलाब के फूल भी भेंट किये। जेके लोन अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों, स्टाफ, नर्सिंग कर्मियों से भी सीएम गहलोत ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी।

Editorial
Next Story
Related News
X
