Pratahkal-Rajasthan-Udaipur-Biperjoy-Stormy winds, water-water in Mewar

उदयपुर (प्रातः काल संवाददाता) । बिपरजय तूफान (Bparjay Storm) के चलते रविवार को उदयपुर (Udaipur) व राजसमंद जिलों के साथ ही गोगुंदा, कुंभलगढ़, आमेट व देवगढ़ को तर कर दिया। हालांकि वर्षा जनित हादसे भी हुए हैं। तूफान के चलते नुकसान भी उठाना पड़ा। लगातार बारिश के चलते राजसमंद का प्रमुख बाधेरी नाका बांध छलक गया वहीं देवगढ़ के सोपरी बांध में आठ फीट पानी आ गया, जिससे जल संकट का समाधान हो गया। राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी तेजी के साथ बढ़ रही बढ़ है। कुंभलगढ़ के 58 फौट भराव क्षमता वाले लाखेला तालाब में 53 फीट पानी आ गया। इधर उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार रात तक रूक-रूक कर जारी रही। उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश हुई वहां पर पिछले 24 घंटे में 8 इंच पानी गिर चुका है और अब तक दो दिनों में 10 इंच बारिश हो चुकी है। इसके चलते वाकल नदी उफान पर है। सलूंबर क्षेत्र में भी बारिश के समाचार है। इधर, उदयपुर में पिछोला झील में तेज हवा से एक जेटी पानी में लटक गई। उदयपुर के गोगुंदा में आठ, कोटड़ा में चार, ओगणा में तीन, मदार में तीन और बावलवाड़ा में दो इंच बारिश दर्ज की गई। इधर, बारिश के कारण हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। राजनगर थाना क्षेत्र में पुठोल पंचायत के आगोटा गांव में बारिश के त दौरान चट्टान के नीचे गए 46 वर्षीय प्रेमसिंह

Next Story