✕
जेल से बाहर निकलते ही बाईक चोरी के आरोपी तीन वाहन बरामद
By EditorialPublished on
शहर की सविना थाना पुलिस ने जेल से बाहर निकलने ही दुपहिया वाहन चोरी के आरोपी से 3 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को दुपहिया वाहन चोरी करने में कन्हैयालाल उर्फ बाण्डिया पुत्र मणीलाल निवासी कृष्णा कॉलोनी लालमगरी सविना को गिरफ्तार किया था।

x

नगर संवाददाता. उदयपुर । शहर की सविना थाना पुलिस ने जेल से बाहर निकलने ही दुपहिया वाहन चोरी के आरोपी से 3 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को दुपहिया वाहन चोरी करने में कन्हैयालाल उर्फ बाण्डिया पुत्र मणीलाल निवासी कृष्णा कॉलोनी लालमगरी सविना को गिरफ्तार किया था। आरोपी 1 जून को ही जेल से छूटकर आया था और आते ही आरोपी ने फिर से चोरियां करनी शुरू कर दी। आरोपी ने पूछताछ में एक स्कूटी व दो बाईक चोरी करना स्वीकार किया, जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी घटनाओं के खुलने की संभावना है।
Next Story
Related News
X

