✕
28 लाख के सोने का गबन और ठगी
By EditorialPublished on
स्वर्णाभूषण बनाने के लिये दिये गये करीब 28 लाख के सोने का गबन कर एक जूलरी कारोबारी से ठगी का मामला कालबादेवी इलाके में उजागर हुआ है। इस मामले में अब्दुल हलीम खान नामक स्वर्ण कारीगर के विरुद्ध एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
_202306190936482937.jpg)
x
_202306190936482937.jpg)
मुंबई । स्वर्णाभूषण बनाने के लिये दिये गये करीब 28 लाख के सोने का गबन कर एक जूलरी कारोबारी से ठगी का मामला कालबादेवी इलाके में उजागर हुआ है। इस मामले में अब्दुल हलीम खान नामक स्वर्ण कारीगर के विरुद्ध एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप उमेदमल कोठारी नामक जूलरी कारोबारी की कालबादेवी इलाके में ज्वेल्स एंड जूलरी नाम की दुकान है। उनकी कंपनी गोल्ड जूलरी के कारीगरों को गोल्ड देकर स्वर्णाभूषण तैयार करवाकर लेती है। इसके बदले कारीगरों को उनका मेहनताना दिया जाता है। इसी इलाके में अब्दुल खान का अपना एक मालिकाना कारखाना है जहां वह जूलरी मेकिंग का काम करता है। पिछले दो साल से दिलीप कोठारी अब्दुल के संपर्क में था और कई बार दिलीप ने अब्दुल से जूलरी बनवाकर ली थी। पिछले साल दिलीप ने अब्दुल को गोल्ड जूलरी बनाने (Gold Jewellery) के लिये सोना दिया था।
Next Story
Related News
X

