✕
13 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म
By EditorialPublished on
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती (Minor Pregnant) हो गई और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। आरोपी (Accused) ने पीड़िता को पुलिस में रिपोर्ट देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

x

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता)। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती (Minor Pregnant) हो गई और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। आरोपी (Accused) ने पीड़िता को पुलिस में रिपोर्ट देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 13 साल की नाबालिग बेटी को 20 जून 2022 को दीपक पुत्र रमेश खोखरियां निवासी मत थाना पाटिया उदयपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया और अपने घर ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी ने बेटी के साथ कई बार रेप किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। अभी उसने 1 बच्चे को जन्म दिया।
बच्चे के जन्म के बाद आरोपी उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसको पुलिस में रिपोर्ट देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चे को लेकर उसकी नाबालिग बेटी घर आई और आपबीती बताई। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। नाबालिग पीड़िता की मेड़िकल जांच करवाई जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
