✕
कैल्शियम की कमी ये फूड्स आएंगे काम
By EditorialPublished on
महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस उम्र में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परिवर्तनों से भी गुजरना पड़ता है। । इसका असर हड्डियों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। शरीर में कैल्शियम (Calcium) की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सुपर फूड्स शामिल कर सकते हैं। जिससे 30 की उम्र के बाद भी आपकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहेंगी।

x

कैल्शियम : महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस उम्र में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परिवर्तनों से भी गुजरना पड़ता है। । इसका असर हड्डियों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। शरीर में कैल्शियम (Calcium) की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सुपर फूड्स शामिल कर सकते हैं। जिससे 30 की उम्र के बाद भी आपकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहेंगी।
- पालक
पालक (Spinach) में आयरन और विटामिन ए, विटामिन- सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा यह कैल्शियम से भरपूर होता है। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप इसे अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या पालक की सूप, सब्जी या अन्य डिशों में शामिल कर सेवन किया जा सकता है।
- सरसों का साग
सरसों का साग (Mustard Greens) कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसकी सूप या अन्य सब्जियों में शामिल कर खा सकते हैं।
- मेथी के पत्ते
मेथी के पत्ते (Fenugreek Leaves) कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं। आप इन पत्तों को करी, पराठे या दाल में शामिल कर भी खा सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट हैं और आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं।
- चौलाई
चौलाई (Amaranth) के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन ए और विटामिन-सी पाए जाते हैं ।आप इन पत्तों को साग, सूप या दाल में शामिल कर खा सकते हैं।
- बादाम
बादाम (Almond) कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य तत्व पाए जाते हैं। आप इन्हें नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। इसे कई व्यंजनों में भी शामिल कर सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
