✕
अब 27 को नहीं 30 जून को होगी अमित शाह की आमसभा
By EditorialPublished on
उदयपुर : देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का 27 जून को गांधी ग्राउण्ड में होने वाली आमसभा अब 30 जून को होगी। शाह के 27 जून को कार्यक्रम होने के कारण 27 जून वाली आमसभा को अब 30 जून को आयोजित करने का तय लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने शनिवार को भाजपा (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और इसमें व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन किया गया।

उदयपुर : देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का 27 जून को गांधी ग्राउण्ड में होने वाली आमसभा (General Meeting) अब 30 जून को होगी। शाह के 27 जून को कार्यक्रम होने के कारण 27 जून वाली आमसभा को अब 30 जून को आयोजित करने का तय लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने शनिवार को भाजपा (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और इसमें व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन किया गया।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 27 जून को गांधी ग्राउण्ड में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाना था, पर उस दिन अमित शाह के महत्वूपर्ण काम होने के कारण यह आम सभा अब 30 जून को आयोजित होगी। इसके लिए अमित शाह ने अपनी स्वीकृति दे दी है। मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की योजना एवं पदाधिकारियों को कार्य का जिम्मा देने हेतु एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के मुख्य सानिध्य में टाइगर हिल आयोजित की गई, जिसमें उदयपुर शहर एवं देहात के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर एवं देहात जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने इस लोकसभा स्तरीय महासम्मेलन को सफलतापूर्वक करने के लिए अपने विचार रखे। लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर ने शुक्रवार को संपन्न बैठक का ब्यौरा रखते हुए सभी योजनाओं को पदाधिकारियों के सम्मुख रखा । विभिन्न प्रकार के कार्यों के निमित्त विभिन्न प्रकार की कमेटियों का गठन भी किया गया, जिसमें पदाधिकारियों के जिम्मे अलग-अलग व्यवस्थाओं को दिया गया। कार्यकर्ताओं को विधानसभा (Assembly) क्षेत्र से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने से लेकर उनके साधनों की पार्किंग उनके भोजन कार्यक्रम स्थल पर अन्य सभा के निमित्त विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए विचार विमर्श कर जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न विधानसभाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें उदयपुर शहर के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, ग्रामीण विधानसभा के लिए जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, गोगुंदा विधानसभा के लिए उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, झाडोल विधानसभा के लिए पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, खेरवाड़ा विधानसभा के लिए राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन, सलूंबर विधानसभा के लिए जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, धरियावद विधानसभा के लिए देहात जिला के प्रभारी इंद्रमल सेठिया और आसपुर विधानसभा के लिए देहात जिला के सह प्रभारी महेश शर्मा महासम्मेलन की तैयारियों को देखेंगे। इस कार्यक्रम में आठों विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे उसी के साथ संभाग के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठकों के जरिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को समारोह स्थल पर पहुंचाने के लिए कार्य योजना बनाने, होर्डिंग, बैनर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रभावशाली प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया । बैठक में प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, सांसद अर्जुन लाल मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, दिनेश भट्ट, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी सहित कई उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X


