Pratahkal - Jodhpur News Update - Rath Yatra of Lord Jagannath will be held in Jodhpur, God will sit in the house of devotees, there will be love
जोधपुर : इस्कॉन मंदिर जोधपुर (Iskcon Temple Jodhpur) की ओर से कृष्ण भक्तों के लिए 20 से 28 जून को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में भगवान भक्तों के घर जाकर विश्राम करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के साथ कई झांकियां भी शामिल की जाएंगी। इनमें चैतन्य महाप्रभु की लीला, गोवर्धन लीला और गुरु परंपरा की झांकियां शामिल रहेंगी। जानकारी देते हुए मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु ने बताया पिछले 5 साल से रथयात्रा निकाली जा रही है। इस बार 20 जून की शाम रावण का चबूतरा मैदान से रवाना होकर 12वीं रोड, 5वीं रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड, चिल्ड्रन पार्क, सत्संग भवन, जलजोग चौराहा होते हुए रावण का चबूतरा मैदान पहुंचकर संपन्न होगी।
रथयात्रा के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। मार्ग में जगह जगह पर रथयात्रा (Rath Yatra) का स्वागत किया जाएगा। मंदिर उपाध्यक्ष कालंद्री मोहन दास ने बताया 18 जून से उत्सव शुरू होगा। इसमें अलग अलग दिन भगवान भक्तों के घर विराजेंगे। मंदिर की तरह ही अलग अलग आरती और भोग लगाया जाएगा।
इसमें वृंदावन (Vrindavan) के भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज शामिल होंगे। वापसी में 28 जून को पाश्र्वनाथ सिटी से इस्कॉन मंदिर तक रथयात्रा निकाली जाएगी ।




Updated On
Editorial

Editorial

Next Story