✕
अजित पवार ने शिवसेना और भाजपा सरकार को दी नसीहत
By EditorialPublished on
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Government) पर निशाना साधा। अजित पवार ने शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सरकार को नसीहत दी।अजित पवार ने कहा कि वह एक दूसरे का अपमान करने के बजाय महाराष्ट्र पर सही तरीके से शासन करने पर ध्यान केंद्रित करें।

x

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Government) पर निशाना साधा। अजित पवार ने शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सरकार को नसीहत दी।अजित पवार ने कहा कि वह एक दूसरे का अपमान करने के बजाय महाराष्ट्र पर सही तरीके से शासन करने पर ध्यान केंद्रित करें। उनका ये बयान महाराष्ट्र सरकार के विज्ञापनों को लेकर आया है। पवार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध के साथ-साथ सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस बल राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। अजित पवार ने NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के बयान पर कहा कि आपको इस टिप्पणी पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। क्या मैंने कभी एंग्री यंग मैन की तरह काम किया है। अगर मैं होता तो बारामती के लोग मुझे इतनी बार नहीं चुनते। 2019 में, मैंने 1.65 लाख के रिकॉर्ड अंतर के साथ जीत हासिल की थी।
‘महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चरमरा गई’
एनसीपी नेता ने कहा कि पुलिस राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। इसलिए, डिप्टी सीएम फडणवीस को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही अजित पवार ने महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों के बंटवारे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने 18 सीटों, एनसीपी ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। इसलिए बाकी बची 25 सीटों पर विचार किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
