Pratahkal - Udaipur News Update -The country can become happy and prosperous if religion and national interest are followed: Promoter Sukan Muni
उदयपुर : युवा पीढ़ी धर्म (Young Generation Religion) से जुड़ेगी तभी अपने भविष्य को सुधार सकती है। भुवाणा देवेन्द्र धाम में प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म साधना वो मार्ग है जिससे मनुष्य अपने आचरण ओर व्यवहार को बदलकर मानव जीवन को संसार मे सार्थक बना सकता है। वह तभी संभव हो पाएगा जब व्यक्ति निजी स्वार्थ को छोड़कर धर्म व राष्ट्र हित की सोच रखकर आगे बढ़ेगा तभी देश समृद्ध और खुशहाल बन सकता है। युवाप्रणेता महेशमुनि, बालयोगी अखिलेश मुनि ने कहा कि जीवन में परिवर्तन तभी आ सकता है जब धर्म में संलग्न होकर व्यक्ति परमार्थ करेगा तभी भविष्य को सफल बना पाएगा।
धर्मसभा से पूर्व सभी गुरूभगवंतों के देवेन्द्रधाम की कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनी डांगी ट्रस्टी मानसिंह रांका, विजय सिंह छाजेड़, प्रकाश झगड़ावत, रमेश खोखावत, सुरेश बडाला, संगीता वर्डिया व शहर पंचायती नोहरा श्री संघ महामंत्री रोशनलाल जैन, कांतीलाल जैन, दिनेश चौरड़िया, प्रकाश नागौरी सुरेश मोदी तथा देवेन्द्र महिला मंडल की अध्यक्षा रेखा चौरड़िया, वंदना छाजेड़, कल्पना चौरड़िया आदि पदाधिकारियों और उदयपुर जैन समाज के श्रावक श्राविकाओ संतों के पधारने पर अभिनन्दन करते हुए अगवानी की।
Editorial

Editorial

Next Story