Pratahkal-Police remand ofAccused Manoj Sahni, who dismembered live-in partner's body, extended till June 22
मुंबई । ठाणे कोर्ट (Thane Court) ने 56 साल के आरोपी मनोज साहनी (Accused Manoj Sahni) को आगामी 22 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। दरअसल उस पर 32 साल की अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या और उसके शव के कई टुकड़े करने का संगीन आरोप है। मीरा रोड की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की लिव-इन पार्टनर ने गला रेतकर हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उसे कुकर में उबाल दिया था। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए थे। महिला सोसाइटी में 56 साल के आरोपी मनोज साहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं आरोपी मनोज साहनी ने बाद में पुलिस को बताया था कि उसे अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक कर था। इसके चलते वह सरस्वती की पिटाई करता था। पिटाई से तंग आकर सरस्वती वैद्य ने जहर पी लिया था। वहीँ मनोज साहनी ने दावा किया कि उसकी लिव इन साथी सरस्वती वैद्य ने 4 जून को जहर जान दे दी थी। वहीं इस बात के डर से कि कहीं सरस्वती को आमहत्या के लिए उकसाने का इल्जाम उसके ऊपर न आए इसलिए उसने लाश के टुकड़े कर दिए थे और फिर उन्हें ठिकाने लगाने की गरज से कुकर में उबाल दिया था।
Editorial

Editorial

Next Story