✕
कैशियर से हुई 5.75 लाख की ऑनलाइन ठगी
By EditorialPublished on
साइबर ठगों द्वारा आए दिन किसी न किसी प्रकार का प्रलोभन देकर जिले वासियों के साथ लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी एक वारदात को अंजाम देते हुए ठगों द्वारा ग्रामीण बैंक के केशियर से टेलीग्राम के जरिए चैटिंग करते हुए वर्क फ्रॉम होम कार्य कर टॉस्क देकर रुपए कमाने का झांसा देकर करीब 5 लाख 75 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है।

x

डूंगरपुर (प्रा.सं.) । साइबर ठगों द्वारा आए दिन किसी न किसी प्रकार का प्रलोभन देकर जिले वासियों के साथ लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी एक वारदात को अंजाम देते हुए ठगों द्वारा ग्रामीण बैंक के केशियर से टेलीग्राम के जरिए चैटिंग करते हुए वर्क फ्रॉम होम कार्य कर टॉस्क देकर रुपए कमाने का झांसा देकर करीब 5 लाख 75 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनवर अहमद पिता शफीक अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ जिला जोधपुर पश्चिम हॉल हाल कैशियर बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के ने बताया कि 3 जून को मैसेज पाने पर उसके द्वारा कार्य शुरू करने पर 950 अकाउंट में कमीशन के रूप में जमा हुए दूसरे दिन 4 जून को 11000 जमा करवाने पर 6000 पुनः खाते में जमा हुए वहीं 5 जून को भी पुनः 11000 जमा कराने पर 6000 वापस खाते में जमा हुए जिसके बाद अलग समय पर तीस हजार, साठ हजार, एक लाख बीस हजार, तीन लाख 56 हजार सहित करीब पांच लाख पिचहत्तर हजार रुपये ठगों द्वारा विभिन्न खातों में जमा कर करवाए गए। इसके बाद उक्त जमा रुपये वापस प्राप्त करने के लिए और रुपये जमा करवाने के लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
