Pratahkal-Old Woman Death in collision of two bikes

उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में दो बाईकों की टक्कर में एक वृद्धा की मौत (Old Woman Death) हो गई और मृतका का पुत्र और पौत्री घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार धनराज (34) पुत्र देवा मीणा निवासी मंगरी फलां मातासुला झल्लारा अपनी मां पूजकी (55) भतीजी माया कुमारी (14) के साथ बाईक पर घर से गाँव सडा मेहमान जाने के लिए निकले थे। बीच रास्ते गांव नयाटापरा के वडला वाला कुएं के पास पहुचे ही थे कि सामने से एक मोटरसाईकिल का चालक रमेश चन्द्र मीणा पुत्र पूजीया मीणा निवासी लिम्बोदा ने बाईक को टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार तीनों के चोंटे आई। धनराज ने इस बारे अपने भाई नाथू उर्फ नाथिया को फोन किया जिस पर वह मौके पर गया, जहां पर नयाटापरा गाँव के लोग ईक्कठे हो गए थे। वहां से तुरन्त सलुम्बर हॉस्पीटल ले कर गया, लेकनि बीच रास्ते में पूजकी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Editorial

Editorial

Next Story