Pratahkal-Meeting regarding preparations for Chaturmas in Nalasopara
मुंबई । नालासोपारा संघ में वर्ष साध्वी प्रतिभाश्री मसा, दीक्षिताश्री मसा, प्रेक्षाश्री मसा, प्रेरणाश्री मसा का चातुर्मास प्रवेश 23 जून को होगा। संघ अध्यक्ष नेमीचंद इंटोदिया ने बताया कि प्रवेश का मुख्य कार्यक्रम जैन देरासर श्रीपाल टावर में होगा। उसके पूर्व शहर में रैली का आयोजन होगा, जिसमें महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल के पदाधिकारी गणवेश में मौजूद रहेंगे। तैयारी को लेकर संघ की जनरल मीटिंग रखी गई, जिसमें आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीटिंग में संघ संरक्षक मदनलाल इंटोदिया, प्रमुख रमेश बोहरा, राजेन्द्र बोहरा, बाबूलाल चोरड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश इंटोदिया, अध्यक्ष नेमीचंद इंटोदिया, मंत्री नरेन्द्र लोढा, कोषाध्यक्ष शांतीलाल इंटोदिया, जितेन्द्र पामेचा, गणेश इंटोदिया, लक्ष्मीलाल इंटोदिया, सुरेश पीपाडा, सोहनलाल पोखरना, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश सांखला, मंत्री प्रितेश बोहरा, प्रवीण इंटोदिया, मुकेश बडोला, नितिन वडालमिया, हेमंत सुराणा, दीपक बोहरा, रमेश नवलखा, सुरेंद्र लोढा आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी मंत्री नरेन्द्र लोढा ने दी।
Next Story