✕
ललित मेहता पुन: डोंबिवली युवक परिषद् अध्यक्ष
By EditorialPublished on
डोंबिवली तेरापंथ युवक परिषद की वार्षिक साधारण सभा में ललित मेहता को 2023-24 के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व सभा उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। कोषाध्यक्ष भरत धाकड ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। जिसे जीवन सिंघवी व महावीर सिंघवी ने पास किया। मंत्री राहुल कोठारी ने वर्ष भर में हुए कार्यों का प्रतिवेदन दिया। इससे पूर्व अध्यक्ष ललित मेहता ने स्वागत किया।

x

मुंबई । डोंबिवली तेरापंथ युवक परिषद की वार्षिक साधारण सभा में ललित मेहता को 2023-24 के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व सभा उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। कोषाध्यक्ष भरत धाकड ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। जिसे जीवन सिंघवी व महावीर सिंघवी ने पास किया। मंत्री राहुल कोठारी ने वर्ष भर में हुए कार्यों का प्रतिवेदन दिया। इससे पूर्व अध्यक्ष ललित मेहता ने स्वागत किया। चुनाव अधिकारी सभा मंत्री जगदीश परमार और सुरेश बैद थे। डोंबिवली सभा उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवी, मुंबई सभा उपाध्यक्ष भगवती पटवारी, मुंबई सभा संगठन मंत्री नरेश मादरेचा, अणुविभा राष्ट्रीय सहमंत्री मनोज सिंघवी, विकास कोठारी, मुंबई महिला मंडल सहमंत्री सरोज सिंघवी, महिला मंडल संयोजिका किरण कोठारी ने विचार रखे। अध्यक्ष ललित मेहता ने डोंबिवली वेस्ट में नए आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के शुभारंभ की सूचना दी। शपथ विधि समारोह सुरेश सिंघवी ने संपादित करवाया और पुनः मंत्री राहुल कोठारी एवं कोषाध्यक्ष भारत धाकड़ को नियुक्त किया। सभा उपाध्यक्ष प्रकाश कच्छारा, उपाध्यक्ष दिनेश कच्छारा, उपाध्यक्ष पारस बड़ाला, सभा कोषाध्यक्ष कांतिलाल कोठारी, डोंबिवली पत्रकार संघ के महावीर बड़ाला, मुंबई कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता, सह संयोजिका करिश्मा कोठारी, सरोज इंटोदिया, अणुव्रत समिति क्षेत्रीय अध्यक्ष हेमलता मुणोत, किशोर मंडल संयोजक ऋषि गुन्देचा, कन्या मंडल प्रभारी रिंकू मादरेचा, सह प्रभारी अंजू कच्छारा, रोशनलाल धाकड़, चुन्नीलाल मेहता उपस्थित रहे। युवक परिषद सहमंत्री दीपक बाफ़ना, निखिल डाँगी, कन्या मंडल संयोजिका मेघना सिंघवी सक्रिय रहे। अनिल सिंघवी ने संचालन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
