✕
कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बारः राइका बाग में की कार्रवाई |
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में पिछले लंबे समय से मेडिकल टीम ने हुक्का बार (Hookah bar) संचालकों पर जो अघोषित रूप से ढील दे रखी थी । आखिरकार उस पर एक बार फिर से सख्ती दिखाई है। राईकाबाग क्षेत्र में संचालित एक कैफे ला कसेटो की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए सीज किया है। डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इस ला कसेटो कैफे से 4 हुक्का बार जप्त किए हैं। यहां पिछले लंबे समय से युवाओं को हुक्का सप्लाई होने की शिकायतें मिल रही थीं ।

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में पिछले लंबे समय से मेडिकल टीम ने हुक्का बार (Hookah bar) संचालकों पर जो अघोषित रूप से ढील दे रखी थी । आखिरकार उस पर एक बार फिर से सख्ती दिखाई है। राईकाबाग क्षेत्र में संचालित एक कैफे ला कसेटो की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए सीज किया है। डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इस ला कसेटो कैफे से 4 हुक्का बार जप्त किए हैं। यहां पिछले लंबे समय से युवाओं को हुक्का सप्लाई होने की शिकायतें मिल रही थीं ।
हुक्का बार से केएन कॉलेज कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में शिकायतें यह भी थी कि बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं भी यहां आती हैं । हुक्का बार से कर्मचारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले विजयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन हुक्का बार के मालिक पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई। हुक्का बार पर करीब 3-4 महीने पहले तक मेडिकल टीमें लगातार कार्रवाई कर रही थी, लेकिन इसके बाद अचानक इन कार्रवाई पर ब्रेक लग गया। ऐसे में अवैध हुक्का बार पर यह कार्रवाई कई महीनों बाद हुई है। इससे पहले भी जितनी बार हुक्का बार पर कार्रवाई हुई वहां सिर्फ माल जप्त कर मौके पर मिलने वाले कर्मचारियों को ही पकड़ा जाता है और जमानत पर छूट जाते हैं। लेकिन हुक्का बार चलाने वाले मालिकों पर अब तक न तो मेडिकल टीम शिकंजा कस पाया है और ना ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। महामंदिर थाना पुलिस ने मानजी का हत्था क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होते पकड़ा। यहां मंडोर निवासी विष्णु सिंह यह हुक्का बार संचालित कर रहा था ।

Editorial
Next Story
Related News
X
