Pratahkal-Farmer died due to electrocution
डूंगरपुर (प्रातःकाल संवाददाता) । वरदा थाना क्षेत्र के छाणी फला रागिया गांव में बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत (Farmer died) हो गई। वह खेत पर पानी की मोटर चालू करने के लिए गया था। पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरदा थानाधिकारी ने बताया कि छाणी फला रागिया निवासी प्रभु पुत्र धुला सरपोटा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा तुलसीराम खेतों में मूंग की फसल को पानी पिलाने के लिए खेत पर गया था। इस दौरान पानी की मोटर चालू करते समय उसे करंट लगा और वह उछल कर नीचे गिर गया। पास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात गंभीर अवस्था में तुलसीराम को सागवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वरदा थाना पुलिस सागवाड़ा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story