Pratahkal-Effect of Biparjoy in Jodhpur: Roads full, 20 mm rain

जोधपुर (कासं) । चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy) का असर जोधपुर (Jodhpur) में शुरू हो चुका है। जोधपुर में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। कही तेज तो कही धीमी बारिश हुई। दोपहर को एक बार बारिश होने के बाद करीब 2 घंटे तक शांति रही ।
लेकिन इसके बाद शुक्रवार शाम 7.00 बजे फिर से शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया इससे लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक जोधपुर में 19 एमएम बारिश दर्ज की। लेकिन इसके बाद शाम 7.00 बजे फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ ऐसे में बारिश का यह आंकड़ा फिर से बढ़ सकता है।
जोधपुर आज ऑरेंज अलर्ट पर है। यानी एक ही दिन में 150mm से ज्यादा बारिश हो सकती है और तूफानी हवाएं भी चल सकती है। चक्रवात का असर जोधपुर के आसपास के जिलों में शुरू हो चुका। जोधपुर में आज दोपहर बाद उसका असर देखने को मिलेगा ।
जिला प्रशासन में चक्रवात तूफान को देखते हुए 16 और 17 जून को सभी शिक्षण संस्थाएं और जिम को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने 16 और 17 को जोधपुर के सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कोचिंग संस्थाओं, जिम, पर्यटन स्थल एवं समर कैम्प आदि को 16 तथा 17 जून को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि बिपरजॉय के कारण तेज आंधी के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए सम्पूर्ण जिले में स्थित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, कोचिंग संस्थाओं, जिम, पर्यटन स्थल एवं समर कैम्प इत्यादि 16 तथा 17 जून को बंद रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन जोधपुर के लिए सावधानी रखने लायक है शुक्रवार को जहां ऑरेंज अलर्ट है वहीं शनिवार को जोधपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें एक ही दिन में 200 एमएम से ज्यादा बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
इधर जिला प्रशासन और नगर निगम ने सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ के साथ मिलकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारी कर ली है। सभी विभागों ने अपने अपने कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए हैं और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करती है । महंगाई राहत शिविर और नरेगा के कार्य भी आगामी रविवार तक स्थगित कर दी है । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से होने वाली परीक्षाएं भी 16-17 जून को नहीं होगी ।
नगर निगम की ओर से डर भी कॉलोनी और रूपनगर जैसी बस्तियों में पानी भराव होने पर उसको निकालने के लिए मड पंप लगाए गए हैं। यह एसी कॉलोनी है जहां हर साल मानसून के सीजन में पानी का भराव होता है। नगर निगम दक्षिण के आयुक्त उत्सव कौशल ने इन इलाकों में जाकर खुद मौका स्थिति का जायजा लिया। जोधपुर शहर के आउटर एरिया और लूणी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गुरुवार शाम बारिश हुई। जोधपुर शहर के भी कई हिस्सों में तेज हवाएं चली और बूंदाबांदी हुई लेकिन यह चक्रवाती तूफान तक गुरुवार दोपहर बाद पूरी तरह से अपना असर दिखाएगा ।
जोधपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव जो की सूरसागर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में थे। तभी अचानक तेज हवा को नहीं होगी। चलने से सोडियम लाइट उन पर पानी भराव वाली बस्तियों गिर गई। जिससे उनके सिर पर में लगाए पंप चोट आई। अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंच उनकी कुशलक्षेम पूछी।
यह है विभागों के आपातकाल नंबर
  • राज्य स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष 0141-2227296
  • जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष 0291-2650349, 0291-2650350
  • विभाग जोधपुर नियंत्रण कक्ष 0291-2944486
  • जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष 0291-2571153
  • विद्युत विभाग जिला नियंत्रण कक्ष ग्रामीण 0291- 2517894 शहरी 0291-2517896
  • पुलिस विभाग कंट्रोल रूम ग्रामीण 0291-2650888 शहरी 0291-2650777
  • चिकित्सा विभाग नियंत्रण कक्ष 0291-2511085
  • नगर निगम जोधपुर उत्तर नियंत्रण कक्ष 9983166891
  • नगर निगम जोधपुर दक्षिण नियंत्रण कक्ष 9351924917
  • जोधपुर विकास प्राधिकरण नियंत्रण कक्ष 0291- 2656355
Editorial

Editorial

Next Story