Pratahkal-Dead body of missing girl found for 3 days
डूंगरपुर (प्रा.सं.) । धंबोला थाना क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद मॉडल | स्कूल के पीछे नाले में एक लड़की का शव (Dead body) मिला। लड़की का शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतका की पहचान चारवाडा निवासी कोकिला मालीवाड़ के रूप में हुई है। | कोकिला 3 दिन से घर से लापता थी। उसे मिर्गी की बीमारी भी थी।
थानाधिकारी ने बताया कि सीमलवाड़ा में विवेकानंद मॉडल स्कूल के | पीछे नाले में कचरे के ढेर में शव होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नाले में कचरे के ढेर में एक किशोरी का शव पड़ा | था। मृतका की पहचान चारवाड़ा निवासी कोकिला मालीवाड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों और डॉग स्क्वॉड की टीम को सूचना दी। डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके से सबूत जुटाए पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है। | परिजनों ने बताया की कोकिला मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी । कोकिला 3 दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई । उसकी आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

Editorial

Editorial

Next Story