Pratahkal-Aurangzeb's 'genie'!

मुंबई (प्रा.सं) । महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक, 'औरंगजेब' (Aurangzeb के मुद्दे पर अब अहमदनगर के बाद अब लातूर में बवाल छिड़ गया है। दरअसल लातूर जिले के किल्लारी गांव में एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर औरंगजेब की तस्वीर के साथ अपना स्टेटस बना रखा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली खबर के मुताबिक, लातूर में शख्स की ओर से सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर लगाने पर वहां के हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात बताई। जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने एक मोर्चा निकालकर यहां दुकानों को बंद करवा दिया था। बाद में पुलिस ने हिंदू संगठनों से बातचीत कर इस बवाल को बढ़ने से जैसे-तैसे रोका। पता हो कि, इसके पहले कोल्हापुर और अहमदनगर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर काफी बवाल हुआ था।तव महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, महाराष्ट्र में अचानक औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। इसके कारण एक दुर्भावना समाज में पैदा हो रही है। जिसके चलते अब यहां तनाव भी बन रहा है। अब सवाल ये है कि औरंगजेब की इतनी औलादें अचानक कहां से पैदा हो रही हैं। वहीं औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर शेयर करने वाले मामले पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अहमदनगर में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। अब तक 40 से ज्यादा लोगों को इस मूदे पर गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब इसकी आंच लातूर तक भी जा पहुंची है।
Next Story