Pratahkal-young man Hanged himself-Suiside
डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता) । रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी आमलवा फला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । युवक रात को परिवार के लोगों के साथ ही खाना खाकर सोया था। सुबह फंदे पर लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची है। रामसागड़ा थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि भूरा खराड़ी पुत्र दिता खराड़ी ने फंदा लगा दिया। भूरा खराड़ी मजदूरी का काम करता है। बुधवार रात के समय भूरा और उसके पिता दिता सहित परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। माता-पिता घर के बाहर सोए थे, जबकि भूरा घर के अंदर सोया था। गुरुवार सुबह पिता दिता उठे तो बेटे को रस्सी का फंदा लगाकर लटका देखकर होश उड़ गए, उसे देख वह जोर से चिगाया और रोने लगा। घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर रामसागड़ा थाने से एएसआई नटवरलाल मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं, शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Editorial

Editorial

Next Story