✕
माउंट एवरेस्ट पर 17 हजार 534 फुट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
By EditorialPublished on
जिला मुख्यालय के कांकरोली निवासी युवा पर्वतारोही भविका ने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के बैस कैंप पर तिरंगा फहराकर जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है । वह जिले की पहली महिला पर्वतारोही है, जिसने यह सफलता हासिल की है।

x

राजसमंद ( प्रातः काल संवाददाता) । जिला मुख्यालय के कांकरोली निवासी युवा पर्वतारोही भविका ने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के बैस कैंप पर तिरंगा फहराकर जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है । वह जिले की पहली महिला पर्वतारोही है, जिसने यह सफलता हासिल की है। कांकरोली निवासी 19 वर्षीय युवा पर्वतारोही भविका ने 17 मई दोपहर 4:15 बजे माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप 17 हजार 534 फुट की ऊंचाई को सफलता पूर्वक फतह किया और भारत का तिरंगा झंडा फहराया। भविका ने बताया कि मैंने अपनी चढ़ाई 22 मई को काठमांडू से लुकला के शुरू की। कला से चढ़ाई शुरू होने के बाद रास्ते में बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ा। कठिन चढ़ाई, उबड़-खाबड़ रास्ते जिस पर चलना भी दुर्लभ सा हो रहा था, लेकिन मन में विश्वास रखते हुए माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर 27 मई को पहुंच कर सफलता हासिल की। माउंट एवरेस्ट बैस कैंप पहुंचकर वहां से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रकृति को बनाए रखने के लिए हमें अपने आस पास पेड़ पौधों को संरक्षित करना होगा, जिससे भविष्य में होने वाले वायु प्रदूषण से बचा जा सके। माउंट एवरेस्ट पर पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसे वाला की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके गाने हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे और उनके गाने के माध्यम से वह हम सभी युवाओं के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
