✕
जेडीए प्रशासन पर महिलाओं ने फेंकी चूड़ियां
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) के नजदीकी बंबोर इलाके में एक जमीन को लेकर गांव के लोग और विश्नोई समाज आमने- सामने हैं। विश्नोई समाज का कहना है कि जमीन अमृता देवी उद्यान है, जबकि गांव वाले इसे गांव की गोचर जमीन बता रहे हैं। कोर्ट ने गांव वालों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमीन से अतिक्रमण हटाने (Removal Of Encroachment) के निर्देश दिए तो विश्नोई समाज नाराज हो गया। जेडीए के अमले को कार्रवाई नहीं करने दी।

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) के नजदीकी बंबोर इलाके में एक जमीन को लेकर गांव के लोग और विश्नोई समाज आमने- सामने हैं। विश्नोई समाज का कहना है कि जमीन अमृता देवी उद्यान है, जबकि गांव वाले इसे गांव की गोचर जमीन बता रहे हैं। कोर्ट ने गांव वालों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमीन से अतिक्रमण हटाने (Removal Of Encroachment) के निर्देश दिए तो विश्नोई समाज नाराज हो गया। जेडीए के अमले को कार्रवाई नहीं करने दी। उधर गांव वाले भी दो दिन से जोधपुर स्थित जेडीए (JDA) कार्यालय का घेराव कर महापड़ाव डालकर बैठे हैं। आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब गांव की महिलाओं ने जेडीए प्रशासन की ओर चूड़ियां फेंक दी। जोधपुर शहर के नजदीक बंबोर गांव में पूनियों की प्याऊ गांव की गोचर जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर आज जेडीए कार्यालय के बाहर पड़ाव में शामिल आक्रोशित महिलाओं ने उग्र नारेबाजी की।
महिलाएं टंकी पर चढ़ी :
जेडीए के बाहर धरना दे रही कुछ महिलाएं दोपहर जेडीए के पास स्थित पीएचइडी (PHED) की टंकी पर चढ़ गई। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए तुरंत पुलिस की महिला अधिकारी और महिला जवान टंकी पर चढ़ी और उसे समझाइश की लेकिन महिलाएं नहीं मानी। इधर नीचे खड़ी कई महिलाएं भी ऊपर चढ़ने की जिद्द करने लगी । यह देख पुलिस की शक्ति टीम और महिला जवान ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी (Rajendra Chowdhary) भी टंकी के पास समझाइश के लिए पहुंचे लेकिन महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही। इस दौरान महिलाओं ने स्थानीय विधायक (Local Legislator) के खिलाफ नारेबाजी भी की। बंबोर व आस-पास के इलाके के ग्रामीणों ने पूनियों की प्याऊ के पास गोचर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए कल बुधवार को जेडीए कार्यालय का घेराव शुरू किया था। इसके बाद महापड़ाव डालकर बैठ गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला :
इस धरना प्रदर्शन को लेकर रातानाडा थाने में मामला भी दर्ज हुआ है। जिसमें केरु प्रधान अनुश्री पूनिया, संपत पुनिया, चंपालाल चौधरी, श्रवण चौधरी, महेंद्र जाखड़ और भंवरलाल सहित अन्य लोगों पर बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर धरना प्रदर्शन करने और आमजन को परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
