✕
जेडीसी द्वारा जेडीए के विकास कार्यों का सघन दौरा जारी
By EditorialPublished on
आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा जेडीए (JDA) के विकास कार्यों का सघन दौरा निरन्तर जारी है। प्राधिकरण आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा गुरूवार को सुरपुरा डैम आरटीओ नाला एवं डिगाड़ी नाला क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता नवनीत त्रिवेदी, सुरेन्द्र विश्नोई सहायक अभियन्ता नासीर खान, कनिष्ठ अभियन

x

जोधपुर : आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा जेडीए (JDA) के विकास कार्यों का सघन दौरा निरन्तर जारी है। प्राधिकरण आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा गुरूवार को सुरपुरा डैम आरटीओ नाला एवं डिगाड़ी नाला क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता नवनीत त्रिवेदी, सुरेन्द्र विश्नोई सहायक अभियन्ता नासीर खान, कनिष्ठ अभियन्ता लवजीत भाटी मौजूद रहे।
निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार (Mahendra Singh Panwar) ने बताया कि जेडीए आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा सुरपुरा क्षेत्र में द्वितीय फेज़ के अन्तर्गत करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा बारादरी भवन के कैफ्टेिरिया हेतु शीघ्र कार्यादेश जारी करने एवं सुरपुरा वेस्ट टु वंडर पार्क के सिविल कार्यों के अन्तर्गत प्रगतिरत हार्टिकल्चर एवं विद्युतिकरण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ-साथ डिग्गी एरिया में कनेक्टिंग ब्रिज का निर्माण शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जेडीसी देवेन्द्र कुमार द्वारा आरटीओ ऑफिस रूपनगर नट बस्ती संबंधी आरटीओ नाला एवं डिगाड़ी नाला निर्माण कार्य के साईट एवं प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया गया। जेडीसी द्वारा संबंधित अभियन्ता को आरटीओ नाला निर्माण कार्य के टेण्डर की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने एवं वर्षा पूर्व कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए गए। डिगाड़ी नाला निर्माण कार्य के मौका निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
