✕
यूथ कांग्रेस के सिर्फ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बोले सीएम गहलोत
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है कि आसाम की तरह 2 महीने पहले ही टिकट मिल जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार सिर्फ जीतने वालों को ही टिकट मिलेगा । गहलोत ने कहा कि भले ही धन की बात हो लेकिन चुनाव में दिल जीतना बड़ी होती है, जो दिल जीतता है वही चुनाव (Election) जीतता है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं प्रदेश प्रभारी रंधावा से भी बात कर रहा हूं।

x

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है कि आसाम की तरह 2 महीने पहले ही टिकट मिल जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार सिर्फ जीतने वालों को ही टिकट मिलेगा ।
गहलोत ने कहा कि भले ही धन की बात हो लेकिन चुनाव में दिल जीतना बड़ी होती है, जो दिल जीतता है वही चुनाव (Election) जीतता है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं प्रदेश प्रभारी रंधावा से भी बात कर रहा हूं।
यूथ कांग्रेस (Congress) के नेता टिकट के लिए दावेदारी करें, लेकिन जब टिकट तय करने संसदीय बोर्ड बैठता है। उस वक्त यूथ कांग्रेस वाले टिकट मांगते मैं उसके खिलाफ हूं। यूथ कांग्रेस के टिकटार्थी सर्वे में ही अपना नाम डलवा लें ।
सिर्फ जीतने वालों को टिकट
यूथ कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि काम तो पहले भी बहुत किए है। लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए । इस बार राजस्थान के माहौल से लग रहा है कि सरकार रिपीट होगी। हालांकि, सीएम गहलोत ने कहा कि फैसला जनता को करना है। लेकिन कभी मोदी की आंधी तो कभी किसी अन्य वजह से सरकार रिपीट नहीं हो पाई। सीएम गहलोत ने कहा कि तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मोदी की आंधी में चुनाव हार गई। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सिर्फ जीतने वालों को ही टिकट दिया जाना चाहिए। एकमात्र फार्मूला यही है। जो नेता चुनाव जीत रहा है, उसे ही टिकट मिलना चाहिए। सीएम गहलोत के बयान से साफ है कि जीत का एक ही फार्मूला है।
दिल पर पत्थर रखना होता है
आलाकमान का फैसला दिल पर पत्थर रखकर मानना होता। चुनावों में कई बार टिकट नहीं मिलता है। टिकट कट जाते हैं । लेकिन आलाकमान का फैसला मानना होता है। गहलोत ने कहा कि कोरोना काल में यूथ कांग्रेस ने सराहनीय काम किया। भीलवाड़ा माडल की देशभर में तारीफ हुई । देश कभी कांग्रेस मुक्त नहीं होगा। घर-घर में कांग्रेस है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश के लिए इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) शहीद हो गई।
Next Story
Related News
X

