Pratahkal-Everything will be Rammay in Ayodhya
अयोध्या (एजेंसी) । अयोध्या (Ayodhya) की भव्यता लौट रही है। धार्मिकता के साथ- साथ भगवान राम (Bhagwan Ram) की नगरी पर्यटन की दृष्टि से भी सज रही है। एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ चल रहा है तो दूसरी तरफ हजारों करोड़ों रूपए की परियोजनाएं रामनगरी में इन दिनों परवान चढ़ रही हैं। यहां राममंदिर जैसा रूप देकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा चुका है, अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होने जा रहा है। इस स्टेशन को भी राम मंदिर (Ram Mandir) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इतना ही नहीं मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी होगी।
दरअसल, अयोध्या में तेज गति के साथ भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिरनुमा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है तो वहीं भगवान राम के मंदिरनुमा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी युद्धस्तर पर हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जब श्रद्धालु सड़क, रेल या फिर हवाई जहाज से धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे तो उनको इस बात का आभास हो कि वे धर्मनगरी अयोध्या में हैं। शायद यही वजह है कि अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन को भी भगवान राम के मंदिरनुमा बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना शुरू हो जाएगा।
  • राममय होगा अयोध्या कैंट स्टेशन
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर वे सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो किसी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर हो सकती हैं। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस राइट्स के डिप्टी डायरेक्टर एके जौहरी के मुताबिक, जल्द ही रेलवे को इसका प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। श्रीराम के मंदिर की तर्ज पर रेलवे स्टेशन को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। भवन में लगे टाइल्स पत्थर, शीशे के दरवाजे, लाइटिंग इसकी भव्यता का अहसास कराएंगे। इतना ही नहीं अंग्रेज के जमाने की बिल्डिंग तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी और इसके ठीक विपरीत मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा। जौहरी के मुताबिक 1 महीने के अंदर डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दिया जाएगा। यानी अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर भी अत्याधुनिक सुविधा मिलेंगी।

Editorial

Editorial

Next Story