✕
सफेद कद्दू के हैं ये 3 फायदे, आसानी से पिघलाता है शरीर में जमा फैट
By EditorialPublished on
बढ़ते वजन की समस्या (Weight Gain Problem) से आजकल हर कोई परेशान है, जिसका कारण है खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की कमी। ऐसे में लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है, जिसको कम करने के बारे में हर कोई सोचता लेकिन ऑफिस और बाकी कामों में बिजी होने के कारण एक्ससाइज करने का समय भी नहीं निकाल पाता। ऐसे लोगों के लिए सफेद कद्दू (White Pumpkin) का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद कद्दू में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की भरपूर मात्रा होती है। सफेद कद्दू का जूस पीने से न सिर्फ वजन कम किया

सफेद कद्दू : बढ़ते वजन की समस्या (Weight Gain Problem) से आजकल हर कोई परेशान है, जिसका कारण है खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की कमी। ऐसे में लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है, जिसको कम करने के बारे में हर कोई सोचता लेकिन ऑफिस और बाकी कामों में बिजी होने के कारण एक्ससाइज करने का समय भी नहीं निकाल पाता। ऐसे लोगों के लिए सफेद कद्दू (White Pumpkin) का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद कद्दू में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की भरपूर मात्रा होती है। सफेद कद्दू का जूस पीने से न सिर्फ वजन कम किया जा सकता है बल्कि इसके 3 और फायदे भी होते हैं।
- सफेद कद्दू के फायदे
⚫ वजन घटाने के लिए सफेद कद्दू का जूस
सफेद कद्दू को कई जगहों पर सफेद पेठा भी कहा जाता है इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम के साथ विटामिन सी भी होता है। सफेद कद्दू में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से अगर आप इसका जूस नाश्ते में पीते हैं तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आपका वजन भी कम होगा ।
⚫ बॉडी डिटॉक्स के लिए सफेद कद्दू
सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सफेद कद्दू आपके शरीर से दूषित पदार्थों को अलग करने में मदद करता है। सफेद पेठे का जूस सुबह के समय पीने से फायदा मिलता है।
⚫ पाचन के लिए सफेद कद्दू
हाई फाइबर होने के कारण सफेद कद्दू का जूस पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। इसे हर दिन पीने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं, जिसके कारण पेट से संबंधित दिक्कतें नहीं होती हैं।
⚫ हाइड्रेट रखने के लिए सफेद कद्दू
सफेद कद्दू में पानी की मात्रा खूब होती हैं, ऐसे में अगर आप इसका जूस पीते हैं तो आपका शरीर हाइट्रेट रहेगा। सफेद कद्दू की तासीर ठंडी होती है ऐसे में ये शरीर को ठंडा रखता है।

Editorial
Next Story
Related News
X


