police

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर की पुलिस इन दिनों तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश भर में युवाओं को नशे के दलदल में जाने से रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने युवाओं को नशे के दलदल में आने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया है। इस पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से युवाओं और उनके परिवार को जागरूक कर रही हैं । जोधपुर ग्रामीण पुलिस में भी ऐसे ही कई आकर्षक स्लोगन और पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल कम समय में अधिक पैसे कमाने और लग्जरी लाइफस्टाइल के चक्कर में युवा इन दिनों नशे की तस्करी में शामिल होकर खुद का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। जल्दी बड़ा आदमी की बनने की चाहत उनके भविष्य को खत्म कर रही है। पिछले कुछ माह में कई ऐसे मामले आए जिनमें तस्करी में 20 से 30 वर्ष की उम्र के युवाओं का नाम सामने आया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कोई भी गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो नहीं करें। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रख रही है। आपकी एक गलती आपके भविष्य को बर्बाद कर सकती है। इसलिए अपराध और इसकी दुनियां में आने से खुद को बचाएं। क्योंकि अपराधी किसी भी तरह से फॉलो करने के लायक नहीं होते। किसी भी प्रकार का अपराध और नशे के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Editorial

Editorial

Next Story