✕
गुजरात शराब परिवहन कर ले जाते 2 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस (Police) ने एक पिकअप में लकड़ियों के डिब्बों के नीचे अवैध रूप से गुजरात (Gujarat) में शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी साबिर खान ने बताया कि सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मदनसिंह, राकेश कुमार, ताराचंद, कांस्टेबल अनुज सिंह, वालचन्द, वासुदेव, गजेन्द्र, दिलीप, मयंक की टीम ने बंजारिया में नाकाबंदी की।

x

उदयपुर : जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस (Police) ने एक पिकअप में लकड़ियों के डिब्बों के नीचे अवैध रूप से गुजरात (Gujarat) में शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।
थानाधिकारी साबिर खान ने बताया कि सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मदनसिंह, राकेश कुमार, ताराचंद, कांस्टेबल अनुज सिंह, वालचन्द, वासुदेव, गजेन्द्र, दिलीप, मयंक की टीम ने बंजारिया में नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप आती हुई नजर आई जिसको टीम ने रूकने के लिए ईशारा किया गया तो चालक गाडी को भगाने लगा। जिस पर टीम ने इस पिकअप के आगे गाडी लगा पिकअप को रोका गया। गाडी रोक कर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मुबारिक खान पुत्र स्व. ताज मोहम्मद पठान निवासी धोली मगरी अम्बामाता व खलासी ने विकास कुमार पुत्र हेमराज निवासी रोबिया खेरवाडा हाल हरीदास जी की मगरी अम्बामाता होना बताया । इस पर पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप में लकडी के केरेट में शराब के कार्टून भरे नजर आये । पिकअप में से कुल 81 कार्टून विभिन्न ब्रांड की शराब के पाए गए। जिसे जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
