✕
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई-2023 के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए बी.ए. बीकाम. एव बी.एससी पाठ्यक्रम निःशुल्क
By EditorialPublished on
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (National Open University) में सत्र जुलाई-2023 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर (IGNOU Regional Office Jodhpur) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू सत्र जुलाई 2023 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।

x
जोधपुर : इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (National Open University) में सत्र जुलाई-2023 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर (IGNOU Regional Office Jodhpur) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू सत्र जुलाई 2023 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। साथ ही इग्नू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए बी. ए., बी.कॉम. व बी.एससी. पाठ्यक्रम में प्रवेश निशुल्क कर दिए गए है एवं इग्नू में मास्टर डिग्री कार्यक्रम एम.सी.ए. ( कम्प्यूटर विज्ञान), एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, ग्रामीण विकास, पर्यटन, इतिहास, सामाजिक कार्य, सामाजिक कार्य (परामर्श), दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, पर्यटन प्रबन्धन, समाजशास्त्र, गांधी एवं शांति अध्ययन, विस्तार अध्ययन, दूरस्थ शिक्षा, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन एवं मनोविज्ञान में प्रवेश ले सकते है व बैचलर डिग्री कार्यक्रमों बी. सी. ए. ( कम्प्यूटर विज्ञान), बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी. बैचलर डिग्री सामाजिक कार्य, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक में प्रवेश ले सकते हैं एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आपदा प्रबंधन, गांधी एवं शांति अध्ययन, ग्रामीण विकास, अनुवाद अध्ययन, अंतराष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन, पर्यावरण एवं सतत् विकास, जन संचार एवं पत्रकारिता, उच्च शिक्षा, शैक्षणिक प्रोद्योगिकी, विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, शैक्षणिक प्रबंधन और प्रशासन, बौद्धिक सम्पदा अधिकार, विस्तार एवं विकास अध्ययन, शहरी नियोजन एवं विकास, प्रारम्भीक बाल्या अवस्था, देखभाल एवं शिक्षा, पर्यटन अध्ययन, अंग्रेजी में सृजनात्मक लेखन, आयोजना प्रबंधन ( इवेंट मैनजमेंट), उर्दू में डिप्लोमा, डेयरी प्रोद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है ।
इग्नू के विभिन्न प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों मूल्य शिक्षा, प्रयोगशाला तकनीक, मार्गदर्शन, सूचना प्रोद्योगिकी, मानव तस्करी रोकथाम, उपभोक्ता संरक्षण, मानव अधिकार, जैविक खेती, ग्राम विकास, पोषण एवं शिशु देखभाल, भोजन एवं पोषण, पर्यटन अध्ययन, एच. आई. वी. और परिवार शिक्ष व्यवसाय कौशल, गैर सरकार संगठन प्रबंधन, जी. एस. टी. में प्रमाण-पत्र, आपदा प्रबंधन में प्रवेश ले सकते है । इग्नू में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर एवं इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अध्ययन केन्द्रों पर हेल्प डेस्क सुविधा का निर्माण किया गया है इच्छुक विद्यार्थी हेल्प डेस्क की मदद् से जुलाई 2023 में प्रवेश तथा प्रवेश फार्म ऑनलाईन इग्नू समर्थ की वेबसाइट https://ignouadmission.samart h.edu.in/ पर भी भर सकते है। साथ ही साथ इग्नू के विभिन्न अध्ययन केन्द्रों के ले सकते है। माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जुलाई 2023 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को मास्टर कार्ड, डेबिट कार्ड एवं एटीएम की मदद से ऑनलाइन प्रवेश ले कर ऑनलाईन ही भुगतान किया जा सकेगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
