✕
पड़ोसी ने महिला के साथ किया कई बार दुष्कर्म
By EditorialPublished on
नालासोपारा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नालासोपारा इलाके में एक युवक ने महिला के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। नालासोपारा इलाके में रहने वाले आकाश विट्ठल संकपाल नाम के व्यक्ति ने ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) कर 29 साल की महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है, इसी मौके का फायदा उठाकर उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

x

मुंबई । नालासोपारा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नालासोपारा इलाके में एक युवक ने महिला के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। नालासोपारा इलाके में रहने वाले आकाश विट्ठल संकपाल नाम के व्यक्ति ने ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) कर 29 साल की महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है, इसी मौके का फायदा उठाकर उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।
- ब्लैकमेलिंग कर किया बार-बार दुष्कर्म
आकाश विट्ठल संकपाल नाम के व्यक्ति महिला को अपना घर दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। जिसके बाद उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। उसने वहां पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेलिंग करता था। आरोपी ने उन तस्वीरों से महिला को डराया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी तस्वीरों को वायरल कर देगा। जिसके डर से महिला को कोई कदम न उठा सकी और आरोपी उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। उसने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अदालत ने आरोपी आकाश विट्ठल संकपाल को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Next Story
Related News
X

