Pratahkal-Devotees expressed their joy in the greeting of Acharya Mahashraman

मुम्बई । कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) की अभिवंदना में श्रद्धालुओं ने हर्षाभिव्यक्ति दी तो मेघों ने भी जलवर्षा कर गुरुचरणों की अभिवंदना की। साथ ही क्षेत्रीय विधायक अतुल भातखलकर ने भी उनके दर्शन कर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया और आचार्यश्री ने उन्हें पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रवचन पंडाल में उपस्थित जनता से आचार्य महाश्रमण ने कहा कि शास्त्र में मित्र और मैत्री के संदर्भ में बताया गया है कि तुम्हारी आत्मा ही तुम्हारी सच्ची मित्र है। तुम्हीं अपने सबसे अच्छे मित्र हो। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर वृद्धावस्था तक के मानव का कोई न कोई मित्र होता है। मित्रों से परस्पर बातचीत, व्यवहार आदि भी होता है। इस व्यवहार जगत के मित्र के छह लक्षण बताए गए हैं-आपस में लेन-देन का व्यवहार, एक-दूसरे की गुप्त बातों को जानना अथवा बताना, एक-दूसरे के घर कभी भी भोजन करना अथवा कराना। इस प्रकार मित्र अपने मित्र के कल्याण का भी प्रयास कर सकता है। मित्रता उच्चस्तरीय हो तो उसका और भी महत्त्व हो सकता है। मनुष्य को सबसे पहले अपनी आत्मा को ही अपना मित्र बनाने का प्रयास करना चाहिए। बाहरी मित्र हों अथवा न भी हों, किन्तु अपनी आत्मा को मित्र अवश्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। सद्प्रवृत्ति में लगी आत्मा व्यक्ति की मित्र और बुरे विचारों और कार्यों में लगी आत्मा उसकी शत्रु के समान होती है। सद्प्रवृत्ति में लगी आत्मा व्यक्ति का कल्याण करने वाली होती है। अध्यात्म और धर्म की शरण में रहते हुए अपनी आत्मा को मित्र बनाएं और आत्मस्थ रहने का प्रयास हो।

Pratahkal-Mumbai-Devotees expressed their joy in the greeting of Acharya Mahashraman
साध्वी सम्बुद्धयशा, गत चातुर्मास कांदिवली में करने वाली साध्वी निर्वाणश्री ने भावों को अभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथी सभाध्यक्ष पारसमल दूगड़, युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छार, सुशीला नाहटा व निर्मला बैद ने विचार रखे। कन्या मण्डल, मीनाक्षी भूतोड़िया व रवि मालू ने स्वागत गीत का संगान किया। किशोर मण्डल तथा ज्ञानार्थियों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संचालन मुनि दिनेश कुमार ने किया
कांदिवली पश्चिम के विधायक अतुल भातखलकर (MLA Atul Bhatkhalkar) ने कहा कि मैं विधानसभा की समस्त जनता की ओर से आचार्य महाश्रमण का हार्दिक स्वागत करता हूं। आपके आगमन से हमारी यह धरा पावन हो गई है। आपका चतुर्मास सफल हो, ऐसी मैं कामना करता हूं। पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा मंत्री मनीष कोठारी कोषाध्यक्ष संजय बडोला सह मंत्री प्रकाश धाकड़ पूर्व अध्यक्ष के एल परमार मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story