Pratahkal-A live bomb was found in the excavation of the foundation, there was a stir in the area
जोधपुर (कासं) । सांगरिया गांव में मालियों का बास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खुदाई के दौरान एक जिंदा बम मिला। दरअसल मालियों का बास निवासी सुमेरलाल गहलोत के मकान की नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान मजदूरों को खुदाई के दौरान जिंदा बम नजर आया । यह बम काफी साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं बम की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बम को देखने के लिए क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचने लगे। इस दौरान सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना प्रभारी दिलीप खदाव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल जांच के बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बम वाली जगह से क्षेत्रवासियों को हटा दिया है। बरसों पुराना, लेकिन जिंदा बम होने के चलते पुलिस सावधानी बरत रही है।
इससे पहले बासनी थानान्तर्गत सांगरिया औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे एकबारगी गैस फैलने लगी, लेकिन कुछ ही देर में गैस बंद कर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में गैस की लाइन डाली हुई है। एक कम्पनी की ओर से खुदाई शुरू की गई । तब जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस का रिसाव शुरू हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया । ऐहतियात के तौर पर दमकल को भी वहां बुलाया गया। बाद में कम्पनी की ओर से गैस की सप्लाई बंद कर दी गई। तकनीकी टीम मौके पर आई और 10-15 मिनट बाद ही लाइन दुरुस्त का काम शुरू किया।
गैस कम्पनी की ओर से जेसीबी से खुदाई करने वाली कम्पनी के खिलाफ बासनी थाने में लिखित शिकायत दी है। जिस पर रपट डाली गई है। गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
Editorial

Editorial

Next Story