Pratahkal-18 runs scored in one ball in Tamil Nadu Premier League

तमिलनाडु प्रीमियर लीग : क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना आम बात है। 22 गज की पिच कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है ।। एक ओवर में छह छक्के लगते हुए आप देख चुके हैं, यहां तक कि छह गेंदों पर 7 सिक्स जड़ने का अनोखा कारनामा भी इस खेल में हो चुका है। हालांकि, एक गेंद पर 18 रन बनने का अजूबा शायद ही आपने देखा होगा । सही सुना है आपने तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 (Tamil Nadu Premier League 2023) में एक गेंद पर 18 रन बने हैं। क्रिकेट के मैदान पर कैसे हुआ है यह चमत्कार आइए आपको बताते हैं। दरअसल, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में चेपक सुपर गिल्लीज और सेलम स्पार्टन्स की भिड़ंत हुई । चेपक गिल्लीज की पारी के आखिरी ओवर में लास्ट गेंद पर 18 रन बने। चेपक गिल्लीज के बल्लेबाज संजय यादव ने यह कारनामा करके दिखाया और इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखाने वाले गेंदबाज बने अभिषेक तंवर । अभिषेक ने आखिरी ओवर में कुल 26 रन दिए, लेकिन लास्ट बॉल पर वो 18 रन लुटा बैठे।
  • कैसे बने एक गेंद पर 18 रन ?
पारी के आखिरी ओवर की लास्ट बॉल अभिषेक तंवर ने नो बॉल फेंकी। इसके बाद अभिषेक के हाथ से अगली गेंद भी नो बॉल निकली, जिस पर अभिषेक ने सिक्स जड़ा। इस तरह से बिना कोई गेंद हुए ही 8 रन बन गए। सेलम स्पार्टन्स के कप्तान ने अगली बॉल फिर से नो बॉल डाली और इस पर दो संजय ने दो रन चुराए । अगली बॉल अभिषेक के हाथ से वाइड निकली। इसके बाद आखिरकार अभिषेक लीगल बॉल फेंकने में सफल हुए, जिस पर संजय ने सिक्स जड़ते हुए एक गेंद पर कुल 18 रन बटोर डाले ।
Editorial

Editorial

Next Story