Pratahkal - Udaipur News Update - People have lost faith in the state government: BJP
उदयपुर : केन्द्र सरकार (State government) के नौ साल पूरे होने पर भाजपा (BJP) ने राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) से लोगों का विश्वास उठ चुका है और आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार का सफाया होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में सोना तक बरामद किया जा रहा है और इस घुस का पैसा उपर मंत्रियों तक जा रहा है।
केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश की सहप्रभारी विजया राहटकर, नोएडा से दूसरी बार सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा और पूर्व राजस्थान सरकार मंत्री प्रभुलाल सैनी (Prabhulal Saini)
ने पत्रकार वार्ता (Press talk) का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता महेश शर्मा ने बताया कि 9 साल बेमिसाल रहे है। भाजपा ने 2014 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी और कांग्रेस की स्थिति यह हो गई कांग्रेस की नीयत पर देश ने सवाल उठा थी कि वह नेताप्रतिपक्ष भी नहीं बना पाई। दिया था। कांग्रेस पर अपनी ही पार्टी के नेता सवाल उठा रहे है। कांग्रेस में परिवारवाद चरम पर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबी को हटाया है, गरीब को नहीं। भाजपा सरकार ने 3 करोड घर दिए है। कोरोना की वैक्सीन दी है। देश में से 370 हटाया, भगवान राम की मंदिर का निर्माण करवाया है। हम विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। स्टार्टअप और स्टेण्डअप बनाकर युवा अपने पांवों पर खड़ा है। किसान सम्मान निधी सीधा किसानों के खाते में जा रही है। नोट बंदी का भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है, जन- धन खाते खुलवाकर आम आदमी को बैंक से जोड़ा है। देश नई दिशा की ओर बढ़ रही है।विकास की राजनीति हो रही है, देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस
(Congress)
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण में देश में प्रथम स्थान पर है। इस सरकार पर से प्रदेश के लोगों का विश्वास उठ चुका है। महिला अत्याचार यह प्रदेश नम्बर वन पर है । विजया राहटकर ने कहा कि राहत कैंप लगाने की क्या जरूरत थी । सीधा पैसा लाभार्थियों के खाते में डाला जा सकता था। जनता को कैंपों में बुलाकर उन पर एहसान किया जा रहा है और उन्हें नीचा दिखाया जा रहा है। 12 बार पेपर लीक हो चुका है, पर किसानों का कर्जा माफ नहीं हो पाया है। साथ ही कहा कि घूस का पैसा उपर तक जा रहा है। यहां तक की मंत्रियों तक घूस का पैसा जा रहा है। विजया राहटकर ने कहा कि 2023 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रहे है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत को चिरंजीवी योजना बना दी और चिरंजीवी योजना में जो पैसा आ रहा है वह आयुष्मान योजना से ही आ रहा है।




Editorial

Editorial

Next Story